मोरनी गांव के मुख्य बाजार में सड़क के बीच में गलत तरीके से गाड़ी खड़ी करने वालों के खिलाफ वीरवार को पुलिस और मोरनी पंचायत ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस ने कई वाहन जब्त किए तो कई के चालान काटे। पुलिस को लोग रोजाना शिकायत कर रहे थे।
वहीं पंचायत व पुलिस की इस कार्रवाई के लिए लोगों ने आभार प्रकट किया। चौकी प्रभारी ने मोरनी पंचायत के कार्यकारी सरपंच नरेश कौशिक, विरेंद्र अग्रवाल के साथ मोरनी स्वास्थ्य केंद्र के पास की दुकानों की भी चेकिंग की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि उन्होंने पंचायत द्वारा दुकानों वकुछ होटलों में अवैध तौर पर शराब व डीजल पैट्रोल आदि बेचने की सूचना मिली है।
जिसके चलते चैकिंग की गई। पुलिस ने दुकानदारों व होटल मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी दुकानदार अवैध शराब का कारोबार करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।