पंचकूला में स्वच्छ भारत अभियान नहीं सिर्फ फोटो शूट अभियान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को पंचकूला की मंडी शर्मसार कर रही है। शहर में स्वच्छ भारत मुहिम को लेकर हुए प्रयासों को देखकर यह कहना भी गलत नहीं होगा कि यह अभियान फोटो शूट अभियान से आगे नहीं बढ़ सका है।
क्योंकि मंडी लगाने के बाद ग्राउंड की सफाई नहीं की जाती। नतीजा गली सड़ी सब्जियों के ढेर में मवेशी घूमते हैं और गंदगी फैलाते हैं। बरसात के बाद धूप निकलने पर चारों तरफ बदबू फैलती है।
जब स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत हुई थी तो लगता था कि शहर का सारा कचरा साफ हो जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। यह अभियान शुरुआती दिनों में तो ठीक चला। लेकिन अब गंदगी पहले से ज्यादा बढ़ गई है।