पुल का मंत्री ने किया लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा सरकार के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने मंगलवार को गांव भूड़ से मंडलाय के बीच बेगना नदी पर 3 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बने 66 मीटर लंबे पुल का लोकार्पण किया। मंत्री राव नरबीर सिंह ने कालका विधायक लतिका शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि इस हलके ने बहुत मेहनती विधायक को चुन विकास के सभी रास्ते खोल लिए हैं।
जिला परिषद की चेयरपर्सन रितू सिंगला के निवास पर दोपहर भोज के बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ कालका की विधायक लतिका शर्मा, सोहना से विधायक तेजपाल तंवर, फरीदाबाद विधायक विपुल गोयल, एसडीएम राधिका सिंह, डीएफओ रोहताश बिरथल, कार्यकारी अभियंता हरपाल सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एमएल गर्ग, भाजपा के जिला प्रधान दीपक शर्मा, भाजपा नेता श्यामलाल बंसल, सुभाष शर्मा, समाजसेवी अरूण सिंगला, जिला परिषद के सदस्य रानी देवी, बल सिंह राणा, जयसिंह, डा. जितेंद्र शर्मा, मंडलाय के सरपंच होशियार सिंह, टोडा गांव की सरपंच अनीता गुप्ता, जगमाल राना सहित अन्य गांवों के सरपंच व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।