फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव तक पहुंचेगा आयुर्वेद : अनिल विज

Wed, 15 Jun 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा में आयुष विज्ञान और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए कुरुक्षेत्र के श्री कृष्ण आयुर्वेद कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। इसके साथ ही पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के योग और चिकित्सा संस्थान की स्थापना की जाएगी। यह कहना है हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का। 
विज्ञापन


पंचकूला सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के बाद उन्होेंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश के सभी 21 जिलों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 21 योग विशेषज्ञों को नियुक्त किया जाएगा। हरियाणा के 450 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुर्वेद चिकित्सकों को तैनात किया जाएगा। प्रदेश के 6500 गांवों व शहरों की सभी बस्तियों में व्यायामशालाएं स्थापित की जाएंगी। इस वर्ष 1050 योगशाला स्थापित की जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि हरेक गांव में चरणबद्ध तरीके से योग के लिए 2 एकड़ पंचायत जमीन पर व्यायामशालाएं स्थापित की जाएंगी। प्रथम चरण में एक हजार गांवों में ऐसी व्यायामशालाएं स्थापित की जानी प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी जिलों में पंचकर्मा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रदेशभर योगशाला के लिए एक हजार योग एवं शारीरिक दक्षता वाले स्वयंसेवकों की नियुक्ति की जाएगी जिससे आयुर्वेद को गांवों तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें