फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को नौकरी की तैयारी के लिए नहीं जाना पड़ेगा शहर, गांव में ही खुलेगी लाइब्रेरी: दुष्यंत चौटाला

Mon, 10 Aug 2020 01:13 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हरियाणा में नौकरी की तैयारी करने वाले गांवों के विद्यार्थियों को अब शहर नहीं जाना पड़ेगा। सरकार उनके लिए गांव में ही ऐसी व्यवस्था बनाएगी कि वे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हर गांव में कोचिंग सेंटर की तर्ज पर आधुनिक पुस्तकालय स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


दुष्यंत ने ग्राम पंचायतों का आह्वान किया कि वे अपने-अपने गांव में पुस्तकालय बनाने के लिए कमरा देें। राज्य सरकार अपने खर्च पर ग्रामीण अंचल के बच्चों को पुस्तकालय बनाकर देगी। सरकार गांवों में आधुनिक पुस्तकालयों में बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा के लिए कंप्यूटर, प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध करवाएंगे।

चौटाला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए पुस्तकालय की लंबे समय से आवश्यकता थी। बतौर सांसद उन्होंने अपने क्षेत्र के प्राइमरी स्कूलों में आधुनिक पुस्तकालय बनावाए थे, अब बतौर उपमुख्यमंत्री उन्होंने जींद व उचाना हलके के गांव करसिंधु में पुस्तकालय स्थापित करने का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन


संस्कृति मॉडल स्कूल बनाएंगे
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए आगामी समय में और भी कई अहम कदम उठाए जाएंगे। आधारभूत ढांचे को बदलने के लिए प्रौद्योगिकी की तरफ तेजी के साथ आगे बढ़ना होगा। सरकार केंद्र के मॉडल स्कूलों की तर्ज पर हर ब्लॉक में संस्कृति मॉडल स्कूल बनाने जा रही है। प्राइमरी स्कूलों को बैग से मुक्त करते हुए उन्हें आधुनिक स्कूल बनाया जाएगा।।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें