फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः पंजाब में प्रतिदिन होंगे कोविड-19 के 4000 टेस्ट, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जारी किए निर्देश

Mon, 10 Aug 2020 01:10 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोविड टेस्टों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य में स्थापित की गईं चार नई कोविड टेस्ट लैबों में प्रतिदिन 4000 टेस्ट किए जाएंगे। इसके अलावा 31 अगस्त तक पटियाला, अमृतसर और फरीदकोट के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में टेस्टों की संख्या बढ़ाकर 15000 की जाएगी।
विज्ञापन


मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रमुख सचिव डीके तिवाड़ी ने बताया कि राज्य में अब तक 6.15 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 14.47 करोड़ रुपये की लागत के साथ वायरोलॉजी लैब्ज का साजो-सामान खरीदा गया है।

आरटीपीसीआर लैब की स्थापना संबंधी जानकारी देते हुए तिवाड़ी ने बताया कि इस लैब का कॉन्सेप्ट और डिजाइन बनाने से लेकर इमारत बनाने का काम रिकॉर्ड तीन महीनों में पूरा कर लिया गया, जबकि इन लैब के लिए अपेक्षित साजो-सामान की खरीद संबंधी टेंपरिंग और स्वीकृति का काम 25 दिनों में पूरा किया गया। मशीनरी स्थापित करने का कार्य 15 दिनों में पूरा किया गया।
विज्ञापन


इन सबके अलावा सबसे अहम काम आईसीएमआर से अपेक्षित मंजूरी 10 दिन में हासिल की गई। इन लैब का शुभारंभ 10 अगस्त को चिकित्सक शिक्षा एवं अनुसंधान संबंधी मंत्री ओम प्रकाश सोनी और स्वास्थ्य मंत्री पंजाब बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा जाएगा। लुधियाना स्थित लैब का उद्घाटन पशु पालन एवं डेयरी विकास मंत्री ओम प्रकाश सोनी और खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें