फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : 25 सितंबर से धान और 1 अक्तूबर से बाजरे की खरीद होगी शुरू, उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में 25 सितंबर से धान और 1 अक्तूबर से बाजरे की खरीद शुरू होगी। खरीफ सीजन की फसल खरीद के लिए मंडियों में आने वाले किसी भी किसान को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड, हैफेड, हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन समेत अन्य एजेंसियों के अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने खरीद तैयारियों का अपडेट लेते हुए कहा कि फसल खरीद में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने बताया कि धान की खरीद 25 सितंबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक चलेगी। बाजरा, मक्का, मूंग आदि फसल की खरीद 1 अक्तूबर से 15 नवंबर तक की जाएगी। धान खरीद के लिए करीब 200 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। बाजरा के लिए 86, मक्का के लिए 19 और मूंग के लिए 38 खरीद केंद्र होंगे। सरकार ने खरीफ सीजन में धान के लिए 1940, बाजरा के लिए 2250, मक्का के लिए 1870 रुपये व मूंग के लिए 7275, मूंगफली के लिए 5550 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है।
उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान मंडी में अपनी फसल बेचने के लिए अपना पंजीकरण जरूर करवाएं, क्योंकि 31 अगस्त तक मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। अब तक धान बेचने के लिए 2 लाख 90 हजार, बाजरा के लिए 2 लाख 45 हजार व मूंग के लिए 66 हजार से अधिक किसानों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें