फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीदः तय लक्ष्य से 2 लाख एमटी दूर, तीन दिन में पूरा होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने धान खरीद के तय लक्ष्य से 14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार इस बार धान खरीद के पिछले सारे रिकार्ड टूटने की पूरी संभावना है। अब तक सूबे में 184 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद के एवज में 27000 करोड़ रुपये की किसानों को अदायगी का कार्य पूरा किया जा चुका है। इस बार पंजाब में 27 सितंबर से धान खरीद का कार्य शुरू किया गया था।
विज्ञापन

किसने कितनी की खरीद
अब तक मार्कफैड की तरफ से 43,17,216 मीट्रिक टन धान की फसल, पनसप की तरफ से 35,19,946 मीट्रिक टन, पीएसडब्लयूसी की तरफ से 17,86,493 मीट्रिक टन, पनग्रेन की तरफ से 18,67,950 मीट्रिक टन, एफसीआई की तरफ से 35,19,946 मीट्रिक टन और मिलरों की तरफ से 57,677 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें