फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में ऑक्सीजन-वैक्यूम पाइपलाइन ठप, मरीजों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी समेत कई वार्डों में 70% कनेक्शन खराब, सिलिंडर के सहारे इलाज स्टाफ ने भी दी शिकायत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन और वैक्यूम पाइपलाइन खराब होने से मरीजों और स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी सहित महिला, सर्जरी और पीडियाट्रिक वार्डों में लंबे समय से पाइपलाइन ठीक से काम नहीं कर रही, जिससे इलाज व्यवस्था प्रभावित हो रही है और मरीजों को सिलिंडर के सहारे ऑक्सीजन देनी पड़ रही है।
अस्पताल में रोजाना करीब चार हजार मरीज ओपीडी में आते हैं, जबकि 500 मरीजों के भर्ती होने की क्षमता है। अस्पताल में ऑक्सीजन और वैक्यूम पाइप के करीब 150 कनेक्शन हैं, जिनमें से लगभग 70 फीसदी खराब पड़े हैं। इस कारण वार्डों में भर्ती मरीजों को जरूरत पड़ने पर अलग से ऑक्सीजन सिलिंडर लगाना पड़ता है, जो मुख्य रूप से इमरजेंसी वार्ड में ही उपलब्ध हो पाता है।
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी से आए सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सांस की समस्या है, लेकिन वार्ड में पाइपलाइन काम नहीं कर रही थी, जिससे उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं मिल सका। काफी इंतजार के बाद इमरजेंसी में ऑक्सीजन मिली। वहीं महिला वार्ड में भर्ती नताशा ने बताया कि उनके बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हुई तो ऑक्सीजन के लिए आईसीयू में ले जाना पड़ा, तब जाकर राहत मिली। अस्पताल स्टाफ की ओर से भी पाइपलाइन खराब होने की लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


कोट
सिविल अस्पताल की ऑक्सीजन और वैक्यूम पाइपलाइन खराब है, जिसे ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही सभी वार्डों में व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी और मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
- आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें