फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन विद्यालय पंचकूला और त्रिपुरा को ओवरऑल ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भवन विद्यालय पंचकूला और भवन विद्यालय त्रिपुरा की टीम ने एक्सपोरमा 2020 की ओवरऑल रनिंग ट्राफी जीत ली है। इसका आयोजन भवन विद्यालय पंचकूला की ओर से किया गया था। दो दिवसीय लाम एक्सपोरमा 2020 एक ऑनलाइन इवेंट था।
विज्ञापन

इवेंट के माध्यम से स्टूडेंट्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अपनी क्रियाशीलता को दर्शाया। पहले दिन कार्यक्रम का आगाज वर्सेटेल के माध्यम से किया गया। इसमें स्टोरी को कविताओं में बदलना शामिल था। इसके साथ लोकझंकार का आयोजन किया गया। यह लोकनृत्य और शास्त्रीय संगीत का फ्यूजन था। इस मौके पर प्रतिभागियों ने भारतीय लोकनृत्य का प्रदर्शन किया।
इसके साथ ही यहां एक्सप्रेसोग्राफिक नामक इवेंट का आयोजन किया गया। दूसरे दिन भी कई इवेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने बिजनेस की फील्ड से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ओवरआल रनिंग ट्राफी भवन विद्यामंदिर स्कूल त्रिपुरा के स्टूडेंट्स ने और भवन विद्यालय पंचकूला की टीम ने जीती। स्कूल की प्राचार्य गुलशन कौर ने सभी प्रतिभागियों को इनाम प्रदान किए।
विज्ञापन

वरसेटेल में मानव मंगल स्कूल रहा प्रथम
पहले दिन वरसेटेल प्रतियोगिता में मानव मंगल स्कूल ने पहला, सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल ने दूसरा, भवन विद्यालय चंडीगढ़ और भवन विद्यालय पंचकूला ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। लोकझंकार में भवन विद्यालय त्रिपुरा और भवन विद्यालय पंचकूला की टीम ने पहला पुरस्कार हासिल किया। अमरावती विद्यालय की टीम ने दूसरा और स्टेपिंग स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। एक्सप्रेसोग्राफिक में अमरावती विद्यालय ने पहला, डीसी मॉडल स्कूल ने दूसरा और भवन विद्यालय त्रिपुरा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बिज इट में भवन विद्यालय अव्वल
दूसरे दिन की प्रतियोगिता बिज इट में भवन विद्यालय चंडीगढ़ ने पहला, भवन विद्यलाय त्रिपुरा ने दूसरा और स्टेपिंग स्टोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। सिनेेमेटिक्स में गुरुकुल ग्लोबल स्कूल और भवन विद्यालय पंचकूला की टीम ने पहला, भवन विद्यालय चंडीगढ़ की टीम ने दूसरा और मानव मंगल स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। माटी के रंग प्रतियोगिता में भवन विद्यालय त्रिपुरा की टीम ने पहला, गुरुकुल ग्लोबल स्कूल की टीम ने दूसरा और अमरावती विद्यालय और भवन विद्यालय पंचकूला की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें