फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर 10 में पानी के लिए हाहाकार, होवा प्रतिनिधिमंडल हुडा प्रशासन से मिला

Thu, 01 May 2025 12:32 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
 एचएसवीपी के सब डिविजनल इंजीनियर को पानी की समस्या बारे अवगत करवाते हाउस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
पानी की सप्लाई शुरू करने की मांग, कहा- लगाए गए ट्यूबवेल तुरंत शुरू किए जाएं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। 15 दिन से सेक्टर-10 में पानी की सप्लाई में हो रही लापरवाही से सेक्टर वासियों में भारी रोष है। सेक्टर 10 की हाउस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (होवा) के अध्यक्ष भारत हितैषी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के उदासीन रवैये की घोर निंदा करते हुए बताया कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए प्रशासन की असंवेदनशील कार्य प्रणाली प्रश्नों के घेरे में है।
बुधवार को सेक्टर-10 हाउस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन होवा का एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल प्रधान बीएम कौशिक, मुख्य संरक्षक एसके शर्मा, चेयरमैन भारत हितैषी, महासचिव एनके खोसला के नेतृत्व में एचएसवीपी के सब डिविजनल इंजीनियर प्रवीण कुमार सेठी से मिला और सेक्टर 10 वासियों को पानी न आने की समस्या से अवगत करवाया।
विज्ञापन


मुख्य संरक्षक एसके शर्मा ने कहा कि दो सप्ताह से ट्यूबवेलों की मोटरों के खराब होने के कारण वाटर की सप्लाई प्रभावित होने से लोग परेशान हैं। प्रधान बीएम कौशिक ने एसडीओ को बताया कि मकान नंबर 616 के सामने नई ट्यूबवेल के बोर की प्रक्रिया को पूरा हुए 2 माह बीत जाने के बाद भी पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई है, जिससे पानी की समस्या बढ़ गई है। मुख्य संरक्षक एसके शर्मा ने मांग की कि इस नए ट्यूबवेल की सप्लाई तुरंत शुरू की जाए।
विज्ञापन


होवा चेयरमैन भारत हितैषी, महासचिव एनके खोसला, उपप्रधान सुनील गुप्ता, जीडीबत्रा, ठाकुर मेहर सिंह राजिंदर कांत, रवि भारद्वाज, शिव कुमार वर्मा ने मांग की कि पिछले कुछ वर्षों से ट्यूबवेलों का भू जलस्तर काफी नीचे चला गया है। इसलिए सेक्टर के सभी पांचों ट्यूबवेलों में अधिक गहराई में अतिरिक्त पाइपें डाली जाएं, ताकि पानी की नियमित और पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित की जा सके। एसडीओ प्रवीण कुमार सेठी और जेई जगदेव सिंह ने प्रतिनिधिमंडल सदस्यों को आश्वासन दिया कि मकान नंबर 616 के सामने नया बोर किया ट्यूबवेल 3 दिन में चालू कर दिया जाएगा और शनिवार 3 मई तक सेक्टर 10 में पानी की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें