स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में सरकार ने 17 सदस्यीय राज्य स्तरीय समिति गठित की है। शनिवार को गठित समिति में मुख्य सचिव और अन्य उच्चाधिकारियों को शामिल किया गया है। मुख्य सचिव ने समिति गठन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। समिति कोरोना की स्थिति के मद्देनजर सभी जरूरी कदम उठाने और इंतजाम से संबंधित निर्णय लेगी। समिति समय-समय पर जमीनी हालात से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी अवगत कराएगी। समिति की पहली बैठक सोमवार को तीन बजे स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में होगी।
समिति में ये शामिल
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को समिति के चेयरमैन, मुख्य प्रधान सचिव सीएम, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रम, अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान, अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास व पंचायत, अतिरिक्त मुख्य सचिव शहरी स्थानीय निकाय, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह व स्वास्थ्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा, प्रधान सचिव उद्योग व वाणिज्य, डीजीपी, सचिव महिला एवं बल विकास विभाग, महानिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क, मिशन निदेशक एनएचएम, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं प्रथम व द्वितीय को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।