फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश : लंबित मामले जल्दी निपटाएं : डीसीपी, लघु सचिवालय सेक्टर-1 में सभी थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज सहित अन्य अधिकारियों को किया संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डीसीपी मोहित हांडा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सेक्टर-1 में सभी थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज सहित सभी मामलों के अनुसंधानकर्ताओं के साथ मीटिंग की। मीटिंग में लंबित मामलों पर विचार-विमर्श कर उन्हें जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी थाने का औचक निरीक्षण किया जाएगा। अगर कोई अव्यवस्था मिली तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंचकूला डीसीपी ने बताया कि जघन्य अपराधों की रोकथाम के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें थाने, चौकियों की पुलिस टीम के साथ क्राइम ब्रांच और पेट्रोलिंग यूनिट मिलकर कार्रवाई करेंगे और उत्कृष्ट काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। डीसीपी ने सभी थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जों और सभी यूनिट इंचार्जों को 18 और 19 सितंबर को हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के द्वारा लिए जाने वाली परीक्षा के संबंध में ड्यूटी करने के दिशा निर्देश दिए।
परीक्षा केंद्रों के पास राइडर, पीसीआर के माध्यम से गश्त की जाएगी। मीटिंग के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त पंचकूला राजकुमार, सहायक पुलिस आयुक्त मुकेश कुमार जाखड़, सहायक पुलिस आयुक्त सतीश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त उमेद सिंह और सभी थाना प्रबंधक व पुलिस चौकी इंचार्ज और पुलिस अनुसंधानकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें