फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोविड टेस्ट रिपोर्ट 24 घंटों में देने के आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने राज्य के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग को निर्देश दिए हैं कि कोविड टेस्ट के नतीजे 24 घंटों के अंदर संबंधित लोगों को मुहैया कराए जाएं। उन्होंने सभी लोगों से अपील भी की कि वे कोविड टीकाकरण के लिए आगे आएं, ताकि कोविड-19 को तेजी से बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन

प्रशासनिक सचिवों, डिप्टी कमिश्नरों, सीपी और एसएसपी के साथ राज्य में कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को ये निर्देश दिए। कोविड टेस्ट का लक्ष्य रोजाना 50,000 तक निश्चित करते हुए महाजन ने कहा कि सभी संपर्कों की तुरंत आरएटी टेस्टिंग यकीनी बनाई जानी चाहिए। जिला स्तर पर डिप्टी कमिश्नर कोविड-19 प्रबंधन के लिए किसी भी विभाग के स्टाफ की सेवाएं ले सकते हैं और टीकाकरण की योजनाबंदी के लिए बीएलओ की सेवाएं भी ली जा सकती हैं। सीएफआर पर काबू पाने के लिए घरेलू एकांतवास के अधीन मरीजों की सख्त निगरानी की जानी चाहिए। डीजीपी पंजाब ने बताया कि कुल 82 प्रतिशत पुलिस मुलाजिमों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है, जिससे कोविड-19 की तीव्रता को रोकने में सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें