फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूरीवाला में डंपिंग ग्राउंड बनाने का विरोध तेज, शिफ्ट करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव झूरीवाला में डंपिंग ग्राउंड को लेकर विवाद बढ़ने वाला है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियां भी डंपिंग ग्राउंड की लड़ाई में घग्गर पार में रहने वाले लोगों के साथ खड़ी नजर आएंगी। झूरीवाला में शहर के विभिन्न इलाकों से कूड़ा पहुंच रहा है। इस कारण लोगों में रोष है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यहां पर चैन डोजर और जेसीबी अभी से लगा दी गई है, जिसका यहां कोई उपयोग नजर नहीं आता, लेकिन अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए चैन डोजर को अभी से काम पर लगा दिया गया, जबकि यहां अभी कूड़ा बहुत कम है।
लोगों ने कहा कि पहले सेक्टर 23 के डंपिंग ग्राउंड को खाली करना चाहिए था और साथ ही साथ सॉलिड़ वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया जाना चाहिए था। आम आदमी पार्टी के उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा और पंचकूला जिला प्रधान सुरेंद्र राठी ने कहा कि इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर नगर निगम अधिकारियों को विचार करना चाहिए। जल्द ही आप भी झूरीवाला के पास धरना देगी और यहां से डंपिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें