फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से स्कूटी सवार की टांग टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार की टांग टूट गई। इसके बाद बाद व्यक्ति बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीजीआई में व्यक्ति का बयान दर्ज किया। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार खोसला ने पुलिस को बताया कि वह एयरफोर्स में पूर्व वारंट ऑफिसर के पद पर रहे हैं। 6 जून को वह एक्टिवा से राधा स्वामी सत्संग भवन साकेत से सेवा कर वापस घर आ रहे थे। जैसे ही वह स्कूटी से सेक्टर-2 में जाने के लिए रोड क्रॉस करने लगे। पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह गिर गए। उनकी दाहिनी टांग टूट गई। वह बेहोश हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें