फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वित्तीय संपत्तियों पर दावा करने का मिलेगा मौका, छह जिलों में लगाए जाएंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति पंजाब के नेतृत्व में प्रदेश के छह जिलों अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली में 14 नवंबर को शिविर लगाए जाएंगे। इसमें लोगों को वित्तीय संपत्तियों पर दावा करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक के उप-महाप्रबंधक रामकिशोर मीना ने बताया कि सभी वित्तीय संस्थाओं से संपर्क कर भारत सरकार एवं भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार इन जिलों में ये शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में बैंक, बीमा, पेंशन एवं म्यूचुअल फंड विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। यदि बैंक में जमा राशि 10 वर्ष तक बिना दावा रहित रहती है तो यह राशि भारतीय रिजर्व बैंक के पास चली जाती है।
इस प्रकार की पुरानी दावा रहित जमा राशि, म्यूचुअल फंड और बीमा राशि को कैसे प्राप्त किया जा सकता है इसकी विस्तृत जानकारी शिविर में उपलब्ध कराई जाएगी। इस तरह के जागरूकता शिविर पूरे राज्य में आयोजित किए जा रहे हैं ताकि पुरानी दावा रहित जमा राशि उसके असली मालिक, नामित व्यक्ति या कानूनी उत्तराधिकारी को वापस की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें