फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खुले मैनहोल और नाले, छह माह में दो बच्चों ने गंवाई जान, प्रशासन अब भी निष्क्रिय

विज्ञापन
शहर में खुला नाला। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। अगर आप पंचकूला की सड़कों से गुजर रहे हैं तो चौकन्ने रहें, क्योंकि शहर के 30 से ज्यादा जगह मैनहोल और नाले खुले पड़े हैं। यह हादसों का कारण बन रहे हैं। साढ़े चार माह में मैनहोल में गिरने और नाले में बहने से जिले के दो बच्चे जान गवां चुके हैं। पहला हादसा सितंबर 2024 में सेक्टर-12ए के पास हाईवे पर हुआ था।
विज्ञापन

इसमें एक तीन साल की मासूम खुले नाले में बह गई थी। दूसरा हादसा जनवरी 2025 में रामगढ़ कोट बिल्ला के पास हुआ था। यहां एक 10 साल का बच्चा पतंग उड़ाते समय सीवर के मैनहोल में गिर गया। उसके बाद भी जिला प्रशासन सबक नहीं ले पाया है। इन खुले मैनहोल में गिरकर करीब 10 से 15 लोग चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


इन जगहों पर खुले हैं मैनहोल
-पंचकूला सेक्टर-9, 5, 10 लाइट पॉइंट पर ड्रेनेज सिस्टम का ढक्कन गायब है
-पंचकूला सेक्टर-14 और औद्योगिक क्षेत्र की डिवाइडिंग रोड पर मैनहोल खुलेहैं
-पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र 1 और 2 की डिवाइडिंग रोड पर जगह-जगह मैनहोल खुला हैं
-सेक्टर-8 में मैनहोल खुला है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें