फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चार दिन बाद खुली ओपीडी, सिविल अस्पताल में उमड़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की ओपीडी चार दिन की छुट्टियों के बाद सोमवार को खुली तो मरीजों का रैला उमड़ पड़ा। पंजीकरण काउंटर, ओपीडी और टेस्ट कराने के लिए मरीजों और तीमारदारों को तीन-तीन घंटे लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। बुखार, स्किन, टीबी, बच्चों और गायनी की ओपीडी में आए मरीजों को कार्ड बनवाने, सैंपल देने और रिपोर्ट लेने में मशक्कत करनी पड़ी। इलाज के लिए लोगों को दोपहर बाद तक लाइन में लगे देखा गया।
मरीजों और तीमारदारों को लंबी लाइनों में लगने के बाद इलाज मिला। बरवाला से आए तरसेम सिंह ने बताया कि बुखार आने के बाद वह इलाज के लिए आए है। टेस्टिंग और इलाज के लिए लंबी लाइनों के चलते चार घंटे का समय लगा। टेस्टिंग की लाइन में लगी अमृत कौर ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने के बाद एक घंटे की मशक्कत के बाद खून के सैंपल लिए जा सके हैं। इस कारण इलाज में परेशानी हुई है।
विज्ञापन


सैंपलिंग अधिक होने से नहीं मिल रहे रिपोर्ट
शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में डेंगू, बुखार और वायरल के मामले अधिक आने से ब्लड टेस्ट की सैंपलिंग बढ़ गई है। प्लेटलेट्स के रोजाना पांच हजार से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। इस कारण सैंपलों की जांच भी नहीं हो पा रही है। प्लेटलेट्स और डेंगू की रिपोर्ट लोगों को दो से तीन दिन देरी से मिल रही है। रायपुररानी के अक्षतपाल सिंह, सेक्टर-5 निवासी हिमांशु शर्मा ने बताया कि दो दिन बार डेंगू की रिपोर्ट नहीं मिल मिली है। इस कारण चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चार दिन बाद ओपीडी खुलने के कारण इलाज कराने आए मरीजों की संख्या सोमवार को अधिक थी। इस कारण मरीजों की जांच में अधिक समय लगा। सभी मरीजों का इलाज किया गया। रोजाना ओपीडी खुलने के बाद हालात अब सामान्य हो जाएंगे। - जितेंदर सिंह, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें