फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में गायनी वार्ड में शिफ्ट होगी आंख की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल अस्पताल से न्यू मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में शिफ्ट हुए गायनी वार्ड में अब आंख की ओपीडी शिफ्ट की जाएगी। यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत का कार्य पूरा होते ही एक महीने के अंदर इसे शिफ्ट करने की योजना है। मरीजों को लंबी लाइनोंं से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया है। यहां 200 मरीजों की बैठने के लिए बेहतरीन व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना पांच हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसमेंं आंख की ओपीडी में रोजाना करीब साढ़े तीन सौ मरीज आते हैं। इसमें ईएनटी और आंख की ओपीडी अगल-बगल के कमरोंं में चलती है। सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजोंं को कई बार आंख और ईएनटी की ओपीडी के सामने बैठने की व्यवस्था नहीं हो पाती है।
सीएमओ और पीएमओ ने आंखों के डॉक्टरों के साथ बैठक कर लिया फैसला
समस्या के निदान को लेकर सिविल अस्पताल के सीएमओ, पीएमओ की ओर से आंख की ओपीडी के डॉक्टरों के साथ बैठक की गई। बैठक के बाद फैसला लिया गया है कि आंख की ओपीडी को गायनी वार्ड की पूरी बिल्डिंग मेंं शिफ्ट कर देंगे। इससे मरीज आसानी से इलाज करवा सकेंगे। उन्हें बैठने और पांच कमरों मेंं डॉक्टरों के अलग-अलग बैठने पर मरीजों का इलाज आसानी से किया जा सकेगा। इसमें मरीजों को एडवांस तरीके से इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

आंख की जांच आसानी से हो सकेगी
अस्पताल में चार महीने पहले गायनी वार्ड न्यू मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में शिफ्ट हो चुका है। इस कारण गायनी वार्ड की पुरानी बिल्डिंग खाली हो गई है। अब इस वार्ड की रिपेयर का काम पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से किया जा रहा है। विभाग शिफ्ट होने से आंख जांच के लिए बड़ी मशीनें लगाई जा सकेंगी और मरीजों को इलाज बेहतरीन तरीके से किया जा सकेगा।
आंखों के मरीजों को बेहतरीन सुविधा दिए जाने के लिए जल्द ही आंख की ओपीडी को पुरानी गायनी की बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। बिल्डिंग की रिपेयर जल्द पूरी की जाएगी जिससे मरीजों को बेहतरीन इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

-आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें