फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रायपुररानी के स्वामित्व योजना शिविर में केवल तीन लोगों के आवेदन मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी के बीडीपीओ कार्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों को लाल डोरा मुक्त करने के उद्देश्य से स्वामित्व योजना के तहत तीसरे दिन भी समाधान शिविर लगाया गया। शिविर का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया था, लेकिन उम्मीद के बावजूद बहुत कम लोग इसमें शामिल हुए। वीरवार को, केवल 4-5 लोग ही समाधान के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

बीडीपीओ परमन्दन शर्मा ने बताया कि इस शिविर में भाग लेने वाले कुछ लोगों के दस्तावेज अधूरे थे, जिसके कारण उनकी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। मात्र तीन व्यक्तियों के आवेदन पूरे दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत किए गए थे, जिनकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। जिन लोगों के दस्तावेज अधूरे थे, उन्हें अपने कागजात को सही करने की सलाह दी गई और दोबारा आवेदन के लिए बुलाया गया।



शर्मा ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को अपनी संपत्ति का कानूनी स्वामित्व प्राप्त हो और उसे डिजिटलीकरण किया जा सके। ताकि भविष्य में किसी तरह की प्रशासनिक अड़चनें न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें