फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर योजना के तहत हरियाणा के लिए एक अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अग्निवीर योजना के तहत हरियाणा के अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला के अन्य जिलों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 अगस्त 2022 से आरंभ हो रहा है। सेना भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट के प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) अंबाला द्वारा 26 अक्तूबर से 11 नवंबर 2022 तक खड़गा स्टेडियम अंबाला कैंट में अग्निवीर योजना के तहत अग्नि वीरों के चयन के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा के अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला जिलों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवा जो पात्र मापदंड पूरा करते हैं, वे 1 अगस्त से 30 अगस्त 2022 तक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवा सकते है। यह रैली अग्निवीर (सामान्य कर्तव्य) (सभी शस्त्र) अग्निवीर तकनीकी (सभी सशस्त्र) अग्निवीर लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी (सभी शस्त्र) अग्निवीर ट्रेडमैन (सभी शस्त्र) दसवीं पास और अग्निवीर ट्रेड्समैन (सभी शस्त्र) आठवीं पास के लिए आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि एक बार के उपाय के रूप में अग्निवीर योजना के लिए आयु को वर्तमान भर्ती वर्ष में 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष किया गया है ताकि अधिक से अधिक युवा सेना में भर्ती के लिए आवेदन कर सकें। अग्निवीर तकनीकी (सभी शस्त्र) रिक्तियों के लिए आईटीआई पाठ्यक्रम के योग्य उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दलाली की किसी भी गतिविधि का शिकार ना हो और रैली के दौरान प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं के उपयोग से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें