फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज राजेश कुमार और उनकी टीम ने 5000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव गांव भूरेवाला पंचकूला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार, इश्ताक खान नारायणगढ़ निवासी ने रायपुररानी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाला जी माइंस में बतौर फ्लाइंग इंचार्ज तैनात है।
विज्ञापन

6 मई को सीमू, राजीव, मोनी, गुरदीप गाड़ी में गांव मंडलाए में उसके कार्यालय में आए थे। आफिस में वह मौजूद नहीं था। इसलिए शाम करीब चार बजे सीमु ने उसको फोन करके कहा कि उनको बिना रॉयल्टी दिए गाड़ियां चलानी है। शिकायतकर्ता ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि वे भुप्पी राणा गैंग के आदमी हैं, हमारी बात नहीं मानी तो गोली मार देंगे। अगले दिन दोपहर करीब 2 बजे शिकायतकर्ता के आफिस में स्कॉर्पियो में करीब सात लोग आए और झगड़ा करने लगे।
इसके बाद आरोपी ने पिस्तौल निकालकर जान से मारने की नीयत से तीन बार गोली चलाई और फरार हो गए। आरोपी ने दोबारा फोन करके कहा यह तो ट्रैलर था अगर आपने हमारी गैंग का नाम लिया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी। आरोपी काफी समय से फरार था। पुलिस ने आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें