पिंजौर। शातिर ठगों ने ऑनलाइन ठगी करते हुए एक महिला के एसबीआई के बैंक खाते से 3 लाख 34 हजार 9 सौ रुपये रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक फोन आया जिसमें आरोपी ने खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए कहा कि उसका डेबिट कार्ड जल्दी ही एक्सपायर हो जाएगा। आरोपी ने उससे कहा कि जो ओटीपी आया है उसे वह बताए। वह आरोपी के झांसे में आ गई। ओटीपी बताते ही बैंक खाते से 3 लाख 34 हजार 9 सौ रुपये कट हो गए। पुलिस से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।