माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की मुख्य प्रशासक एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड के मंदिरों में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि 16 जून से 5 जुलाई के दौरान चोला अर्पित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड के श्री माता मनसा देवी मुख्य मंदिर, पटियाला मंदिर व सती मंदिर पंचकूला, श्री काली माता मंदिर कालका व श्री चंडीमाता मंदिर में 16 जून से 5 जुलाई तक चोला अर्पित करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग 11 जून सुबह 10 बजे से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इच्छुक श्रद्धालु पूजास्थल बोर्ड की वेबसाइट www.mansadevi.org.in पर रजिस्ट्रेशन कर प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं।