फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राजकीय कन्या महाविद्यालय में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला।
विज्ञापन

राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 यूजी कोर्सेज में दाखिला के लिए प्रकिया शुरू हो गई। दाखिले के लिए छात्राएं 24 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून तक है। शिक्षा विभाग की वेबसाइट http://admissions.highereduhry.ac.in और www.higheredubrg.ac.in पर जाकर आवेदन किए जा सकते हैं। कॉलेज में छात्राओं के लिए हॉस्टल की अच्छी सुविधा के साथ बीसीए, बीए, बीबीए और कॉमर्स संकाय है। विभाग के निर्देशानुसार दाखिले में परिवार पहचान पत्र जमा कराना बेहद जरूरी है।

पंचकूला राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 की प्रिंसिपल ऋचा सेतिया ने बताया कि यह दाखिला पूरी तरह से शिक्षा विभाग की ऑनलाइन पोर्टल पर किया जा सकता है। छात्राओं के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इस बार बारहवीं में सीबीएसई और हरियाणा शिक्षा बोर्ड से तीन हजार लड़कियों ने परीक्षा पास की है। उनके लिए दाखिले में बेहतरीन मौका है। दाखिला हर कोर्स में मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। इसमें दाखिले के लिए अप्लाई करने से पहले काउंसलर से भी कॅरिअर बनाने को लेकर काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेेक्टर-14 गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में सीटें
बीए - 320
बीए ऑनर्स- -30
बीएससी मेडिकल80
बीबीए- 40
बीकॉम- -240
बीकॉम ऑनर्स - 40
बीसीए- -40
बीएससी नॉन मेडिकल-50
कोट-
विद्यार्थियों के लिए दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। 15 जून तक विद्यार्थी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। मेरिट के आधार पर छात्राओं को दाखिला दिया जाएगा। -ऋचा सेतिया, प्रिंसिपल, राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें