पंचकूला। रेस्टोरेंट, होटल और शराब के ठेके 23 से 25 मई की शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही धारा 144 लागू रहेगी। अगर इसका किसी ने उल्लंघन किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मतदान केंद्र के 200 मीटर के एरिया में नो ट्रैफिक रहेगा और मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।
वीरवार को लघु सचिवालय सेक्टर -1 में मीटिंग के दौरान पंचकूला उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक ने लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों और सेक्टर ऑफिसरों के साथ मीटिंग आयोजित करके निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सबसे अहम डयूटी चुनाव डयूटी है। इसको लेकर हमें अलर्ट और सावधान रहने की आवश्यकता है।
पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी लगाई गई है। मीटिंग के दौरान पुलिस उपायुक्त अपराध एवं यातायात मुकेश कुमार, एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन, कालका एसीपी जोगिंदर शर्मा, एसीपी सुरेन्द्र कुमार, एसीपी रमेश कुमार गुलिया, एसीपी हरविंद्रसिंह और अन्य पेट्रोलिंग आफिसर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।