फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
पंचकूला में हिमाचल रोडवेज की बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, सड़क पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार की सुबह हिमाचल रोडवेज की एक बस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक समेत दोनों युवक नीचे गिर गए। उनकी बाइक भी बस के फ्रंट साइड के नीचे दब गई। दोनों युवकों को लहूलुहान देखकर आरोपी चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पहुंचाया। डॉक्टरी जांच में एक युवक को मृत घोषित किया गया, जबकि दूसरा फिलहाल उपचाराधीन है। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के गांव मलोया निवासी संजय के रूप में हुई है। घायल भी मलोया निवासी सावेश खान है। पुलिस ने मामले में फरार आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल से बाइक और बस को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक संजय और सावेश खान बाइक से कालका काली माता के दर्शन को गए थे। माथा टेकने के बाद वापस आते समय जब वे चंडीमंदिर टोल प्लाजा से कुछ ही दूरी पर पहुंचे तो हिमाचल रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें