फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा किलो गांजा के साथ पुलिस ने महिला नशा तस्कर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग हिस्सों से मलोया थाना पुलिस एक महिला से समेत दो नशा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से एक किलो 25 ग्राम गांजा और युवक के पास से 10 ग्राम हेरोइन व 8 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान डड्डूमाजरा कालोनी निवासी संजय और मलोया निवासी ऊषा (34) के रूप में हुई है। संबंधित थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दज कर सभी को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

मलोया थाना प्रभारी हरिंद्र सिंह सेखों की अगुवाई में चोरी और स्नैचिंग को लेकर बस स्टैंड के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। बस स्टैंड पर खड़ी महिला पुलिस को देखकर घबरा गई और वहां जाने लगी। इससे पुलिस टीम को शक हुआ और महिला को थोड़ी दूर जाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ऊषा के पास बरामद बैग से एक किलो 25 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उधर, मलोया थाना पुलिस ने शाहपुर लाइट प्वाइंट के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे डड्डूमाजरा कालोनी निवासी संजय को काबू किया। तलाशी के दौरान युवक के पास 10 ग्राम चिट्टा व 8 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। बता दें कि इससे पहले भी कई नशा तस्करों को मलोया थाना पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे नशा बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें