चंडीगढ़। सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक 17 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
सूत्रों के अनुसार, कुछ समय पहले नाबालिग लड़की की एक लड़के से शादी हुई थी, जो बालिग है। लड़की के प्रेगनेंट होने पर परिजन उसे सेक्टर-16 के जीएमएसएच में ले गए। जहां पता चला कि वह तो 17 साल की ही है। इसके बाद अस्पताल से पुलिस को नाबालिग लड़की के गर्भवती होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित लड़की व उसके परिजनों के बयान दर्ज किए और फिर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।