फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा दोगुना करने का झांसा देकर एक लाख ठगने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एमडीसी स्थित गांधी कॉलोनी निवासी कई लोगों से पैसे दोगुना करने का झांसा देकर एक लाखों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह निवासी मोहाली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एमडीसी स्थित गांधी कॉलोनी निवासी रूपवती ने बताया था कि वह दिहाड़ीदार मजदूर है और उसके दो बेटे हैं। जो कि सब्जी विक्रेता हैं। उसने कड़ी मेहनत मजदूरी करके और सब्जी बेचकर भविष्य के लिए थोड़ा पैसा बचाना शुरू किया था। 2017 में उसके घर आरोपी रेकपाल सिंह निवासी मुरादाबाद यूपी और उसके साथ गुरदेव सिंह निवासी मोहाली आए थे। उन्होंने मेरे बेटों और भाई को एक कंपनी के बारे में बताया कि वह दो साल में पैसे दोगुना कर देती है। दोनों ने उसको और उसके दोनों बेटों को इस कंपनी में पैसे जमा करवाकर दो साल में पैसे दोगुने करने का लालच दिया। इस पर वह उनके झांसे में आ गए और उन तीनों ने और उनके रिश्तेदारों ने लालच में आकर कंपनी में पैसे निवेश कर दिए थे।
कंपनी में इन पांच लोगों ने निवेश किए थे पैसे
जानकारी के मुताबिक रूपवती ने कंपनी में 1.25 लाख, अजय ने 54 हजार, सतीश ने 75 हजार, आलोक ने 49 हजार और आलोक नाम के ही अन्श् शख्स ने 42 हजार रुपये निवेश कर दिए थे। इसके कुछ समय बाद रेकपाल सिंह और गुरदेव सिंह दोनों उनके पैसे लेकर फरार हो गए थे। महिला और उसके रिश्तेदारों ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश, लेकिन आरोपियों से संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच अधिकारी मीनाक्षी ने बताया कि आरोपी गुरदेव सिंह ने कंपनी में लोगों के पैसे निवेश करवाए थे। कोरोना काल में कंपनी ताला लगाकर भाग गई। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान पूछताछ करके अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें