चंडीगढ़। पंजाब में रविवार को जालंधर में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई, जबकि कोरोना के 47 नए मामले सामने आए हैं। अब तक सूबे में 16629 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 16630905 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 603962 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अच्छी बात यह रही कि विभिन्न राज्यों में भर्ती कुल संक्रमितों में 587014 स्वस्थ हो चुके हैं। 319 सक्रिय मामले बने हुए हैं।
कुल आए 47 नए संक्रमितों में सबसे अधिक मोहाली में 11 नए मामले मिले हैं। होशियारपुर में 7, जालंधर, कपूरथला में 5-5, फाजिल्का, पठानकोट में 4-4, लुधियाना में 3, फरीदकोट में 2, छह जिलों में 1-1 नए संक्रमित मिले हैं।