फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में एक कोरोना संक्रमित की मौत, 15 जिलों में मिले 42 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में रविवार को कोरोना संक्रमण से लुधियाना जिले में एक संक्रमित की मौत हो गई, जबकि राज्य के 15 जिलों में कोरोना के 42 नए मरीज मिले हैं। अब तक कोरोना से 17720 की मौत हो चुकी है। 24 घंटे में राज्य की संक्रमण दर 0.21 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोहाली में 9, होशियारपुर में 5, फाजिल्का, लुधियाना में 4-4, जालंधर, पठानकोट में 3-3, पांच जिलों में 2-2 और राज्य के 4 जिलों में 1-1 कोरोना संक्रमित मिले हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती चार मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। 33 को सांस लेने में परेशानी हो रही है। सात की गंभीर स्थिति को देखते हुए क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें