फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीजीपी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि पुलिस परिसरों को हरा-भरा बनाने के के लिए ईको सिक्ख नामक गैर सरकारी संगठन का सहयोग लिया जाएगा। इस तकनीक के जरिए हरियाणा के सभी पुलिस थानों में पौधे लगाकर उन्हें हरा-भरा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस की ओर से मोगीनंद पंचकूला में स्थापित पुलिस लाइन के पीछे खाली स्थान को जापानी पौधरोपण तकनीक के जरिए कम से कम जगह में अधिक से अधिक पौधे लगाकर मिनी अर्बन फारेस्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर पंचकूला पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, पुलिस उपायुक्त पंचकूला मोहित हांडा सहित जिला पुलिस के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर ईको सिख सगंठन के प्रतिनिधि श्री हेमन्त सतीजा व सहायक पुलिस आयक्त राजकुमार, विजय कुमार नैहरा, सतीश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त रमेश गुलिया, उमेद कुमार, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल उपाशना शर्मा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें