फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दीवाली की रात पटाखों से किसी की झुलसी आंख तो किसी के हाथ में फट गया पटाखा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दिवाली की रात शहर में जमकर आतिशबाजी हुई, लेकिन पटाखों की चिंगारी कई परिवारों के लिए परेशानी का कारण बन गई। पटाखों से झुलसने के कारण सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में रविवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 10 बजे तक घायलों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार कुल 32 लोग पटाखों से झुलसकर उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 7 से 14 वर्ष की उम्र के 13 बच्चे भी शामिल थे। घायलों में युवा और बुजुर्ग भी थे। सबसे अधिक उम्र के मरीज 53 वर्ष के थे।
विज्ञापन

घायलों में पंचकूला, रामगढ़, पिंजौर, बरवाला, मौलीजागरां, मनीमाजरा, जीरकपुर और ढकोली सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग शामिल थे। ज्यादातर मरीजों के हाथ, आंख, चेहरे और पैरों पर चोटें आईं। कई लोगों की आंखों में पटाखों की चिंगारी जाने से चोट लगी, जबकि कुछ के हाथों में ही पटाखे फट गए। 13 वर्षीय कार्तिक की आंख में पटाखा लगने से गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) रेफर करना पड़ा। डॉक्टरों ने अधिकांश मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जबकि गंभीर रूप से झुलसे कुछ मरीजों को निगरानी में रखा गया।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय काव्यांश का दायां हाथ, 52 वर्षीय राजीव कुमार की आंख, 42 वर्षीय बलकार सिंह और 47 वर्षीय विवेक कुमार का हाथ पटाखों से झुलस गया। 24 वर्षीय समरूद, 22 वर्षीय शरदा, 20 वर्षीय नजराना, 23 वर्षीय उमेश और 24 वर्षीय राहुल मिश्रा के हाथों में चोटें आईं। वहीं, 7 वर्षीय अनिकेत और 18 वर्षीय तृप्ति की आंख प्रभावित हुई। 11 वर्षीय सान्वी के हाथ में पटाखा फट गया, जबकि 16 वर्षीय सानी की उंगली और हाथ जल गए। 47 वर्षीय विशाल के पैर, 38 वर्षीय मनिंदर यादव की आंख और 7 वर्षीय युवान की टांग भी पटाखों की चपेट में आई।
विज्ञापन


इसके अलावा 11 वर्षीय हर्षिता के चेहरे, 13 वर्षीय सन्नी और 33 वर्षीय तरुण गाबा की आंखों में चोट आई। 35 वर्षीय सोनू और 38 वर्षीय रोहित के हाथों में पटाखे फटने से जलने के निशान आए। दूसरी सूची में 19 वर्षीय शिवा, 50 वर्षीय पार्वती, 10 वर्षीय शिवांश, 38 वर्षीय राशि, 52 वर्षीय अमित शर्मा सहित अन्य घायलों का भी उपचार किया गया। कई लोगों के हाथ, पैर, सिर और चेहरे पर चोटें आईं।

अस्पताल में की गई थी विशेष व्यवस्था

पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि दिवाली को देखते हुए अस्पताल में विशेष बर्न वार्ड बनाया गया था। इसमें पांच डॉक्टरों सहित प्रत्येक वार्ड से डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। दिवाली की रात घायल होकर पहुंचे लोगों को तुरंत उपचार उपलब्ध करवाया गया। वहीं, डॉ. मंदीप ने बताया कि रविवार और सोमवार को इमरजेंसी में विशेष डॉक्टरों की टीम तैनात की गई थी।

डॉक्टरों ने लोगों से अपील की कि पटाखे जलाते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और बच्चों को अकेले आतिशबाजी न करने दें। आंख में चिंगारी जाने पर उसे रगड़ने के बजाय साफ पानी से धोकर तुरंत अस्पताल पहुंचें, ताकि समय पर उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें