फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इंटरनेट मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करने का आरोप साबित नहीं, युवक बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। इंटरनेट मीडिया पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड करने के छह साल पुराने मामले में अदालत ने कुरुक्षेत्र निवासी आरोपी अमनदीप को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। पुलिस अदालत में यह साबित नहीं कर सकी कि कथित वीडियो आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट से अपलोड किए थे।
विज्ञापन

नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्ट पोर्टल से मिली साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर सेक्टर-14 थाने में 21 अक्टूबर 2020 को आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आईपी एड्रेस और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान की थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष अश्लील वीडियो वाली सीडी की प्रमाणिकता साबित नहीं कर पाया। एफएसएल रिपोर्ट और अदालत में पेश सीडी के डाटा का संबंध भी स्थापित नहीं हुआ। वहीं, मोबाइल कंपनी के नोडल अधिकारी की गवाही से आरोपी के सिम और फेसबुक अकाउंट का लिंक साबित नहीं हो सका। इन खामियों के चलते अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए आरोपी को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें