फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नवरात्र के पहले दिन मां के जयकारों से गूंजे मंदिर

Mon, 22 Sep 2025 10:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। नवरात्र के पहले दिन रंग बिरंगी लाइटों से सजे लुधियाना के मंदिर मां के जयकारों से गूंजते रहे। भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। शहर के प्रमुख मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई मंदिरों में डांडिया भी हो रहा है। रविवार रात को नवरात्र की पूरी तैयारी कर ली गई थी। जगरांव पुल के पास स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, श्री नवदुर्गा माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, काली का भवन और गीता मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

मां के भक्त माता की चौकी, भजन संध्याओं और अखंड ज्योति जैसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। श्री दुर्गा माता मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित हरिमोहन शर्मा ने कहा कि नवरात्र का यह पावन पर्व न केवल धर्म और अध्यात्म की साधना का अवसर है बल्कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना से घर परिवार में सुख-शांति आती है। 22 सितंबर से 1 अक्तूबर तक देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा महामंडलेश्वर स्वामी यमुना पुरी महाराजा प्रतिदिन शाम सवा 4 बजे से सवा 7 बजे तक करेंगे। यहां पर रात को मां की चौकी का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें