फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार घटना के विरोध में 26 मई को काली पट्टी बांध रोष जताएंगे व्यापार मंडल के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना महामारी के दौरान आंदोलन कर रहे किसानों की अनदेखी से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में रोष है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को सेक्टर-20 स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय में बैठक हुई। इसमें भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। युवा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग ने कहा कि किसानों द्वारा जो तीन कृषि काले कानून को लेकर जो आंदोलन लंबे समय से किया जा रहा है, सरकार उसकी कोई सुध नहीं ले रही है। संघर्ष के दौरान कई किसान शहीद हो चुके हैं। सरकार बर्बरता दिखाकर इस आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के ब्लॉक प्रधान गुरजंट सिंह (सूरजपुर) ने हिसार में किसानों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा कर कहा कि इसके विरोध में 26 मई को किसान काली पट्टी बांधकर और काले झंडे लगाकर विरोध दिवस मनाएंगे। उन्होंने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है कि वह भी इस दिन उनका सहयोग करें। राहुल गर्ग ने व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग से फोन पर बात करके किसान यूनियन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मीटिंग में युवा व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार, आशु सिंगला, रोहित शर्मा, किसान यूनियन के जरनैल सिंह, गुरमेल सिंह मानकपुर, भीम सिंह, गरजा सिंह, हरदीप सिंह, गुरदीप सिंह गोला, संतोष सिंह आदि किसान और व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें