फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास : शहर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए छह कार्यों का किया शुभारंभ, विकास पर 2.15 करोड़ रुपये की आएगी लागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर छह कार्यों का शुक्रवार को श्रीगणेश किया। इन पर करीब 2.15 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने सेक्टर-7 और 18 चौक, महाराजा अग्रसेन चौक सेक्टर-16 और औद्योगिक क्षेत्र में कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेक्टर 7-18 चौक पर नगर निगम की तरफ से रोड की रि-कारपेटिंग और एलईडी लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही सुंदर इलेक्ट्रिक पोल लगाकर इस चौक का सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचकूला प्रवेश द्वार पर लिखे ‘आई लव यू पंचकूला’ को सेक्टर 7-18 चौक पर भव्य रूप में लिखा जाए और प्रवेश द्वार को और सुंदर बनाया जाए, ताकि लोगों को पंचकूला में प्रवेश करने पर पंचकूला की सुंदरता का आभास हो। इसके बाद ज्ञानचंद गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन चौक पर पानी की निकासी के लिए नाला बनाने के कार्य का भी शुभारंभ किया। इस नाले के निर्माण से बोरवेल रिचार्ज होने का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में रोड और ड्रेन नंबर दो से मॉन्यूमेंट पार्क तक बनाए जाने वाले नाले के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में बनने वाले ऐसा नाले के साथ-साथ इंटरलॉकिंग और कारपेटिंग का कार्य भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन कार्यों में कई स्थानों पर ग्रिल लगाने का कार्य भी शामिल है। विकास की दृष्टि से महापौर कुलभूषण गोयल शहर को साफ, स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए हर दिन प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पंचकूला में सौंदर्यीकरण के लिए कुछ सड़कों का और लाइट का उद्घाटन किया गया है। छह माह के पश्चात पंचकूला की तस्वीर कुछ और ही नजर आएगी। पंचकूला को सुंदर बनाने के लिए सड़कें, बिजली, पानी जैसी सब व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि पंचकूला के उत्थान और विकास के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। पंचकूला को स्वच्छ, सुंदर व हरा भरा बनाने में उनकी ओर से कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के मार्गदर्शन में वह पंचकूला के विकास के कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। जल्द ही पंचकूला के वासियों को पंचकूला हराभरा और अधिक स्वच्छ देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचकूला को सुंदर व हरा-भरा बनाने के लिए वह वचनबद्ध हैं। इस अवसर पर पंचकूला उपायुक्त व नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार अहूजा, एसडीएम रिचा राठी, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, पार्षद जय कौशिक, पार्षद रितु गोयल, पार्षद सुनीत सिंगला, पार्षद हरेंद्र मलिक, पार्षद राजेश कुमार, पूर्व पार्षद सीबी गोयल, कार्यकारी अभियंता अंकित लोहान, कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार, अधीक्षक अभियंता विजय गोयल व बीजेपी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें