पंचकूला। हरियाणा सरकार की ओर से निजी कंपनी के माध्यम से जियो फेसिंग आधारित हाजिरी प्रणाली लागू किए जाने के विरोध में 4 अगस्त को प्रदेशभर के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एक घंटे के लिए काम का बहिष्कार कर सिविल सर्जन कार्यालयों पर गेट मीटिंग करेंगे। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के महासचिव सहदेव आर्य सांगवान ने बताया कि यह प्रणाली न केवल तानाशाहीपूर्ण है बल्कि कर्मचारियों की निजता का हनन है। राज्यस्तरीय तालमेल कमेटी पहले ही सरकार के समक्ष विरोध दर्ज करा चुकी है, लेकिन समाधान न मिलने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को सभी कर्मचारी सुबह 10 से 11 बजे तक काम रोककर प्रदर्शन करेंगे। आपातकालीन व जीवन रक्षक सेवाएं जारी रहेंगी। यदि सरकार ने समाधान नहीं किया। आंदोलन और तेज किया जाएगा।