फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जियो फेसिंग के विरोध में 4 अगस्त को स्वास्थ्य कर्मचारी एक घंटे काम रोक कर करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा सरकार की ओर से निजी कंपनी के माध्यम से जियो फेसिंग आधारित हाजिरी प्रणाली लागू किए जाने के विरोध में 4 अगस्त को प्रदेशभर के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एक घंटे के लिए काम का बहिष्कार कर सिविल सर्जन कार्यालयों पर गेट मीटिंग करेंगे। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के महासचिव सहदेव आर्य सांगवान ने बताया कि यह प्रणाली न केवल तानाशाहीपूर्ण है बल्कि कर्मचारियों की निजता का हनन है। राज्यस्तरीय तालमेल कमेटी पहले ही सरकार के समक्ष विरोध दर्ज करा चुकी है, लेकिन समाधान न मिलने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को सभी कर्मचारी सुबह 10 से 11 बजे तक काम रोककर प्रदर्शन करेंगे। आपातकालीन व जीवन रक्षक सेवाएं जारी रहेंगी। यदि सरकार ने समाधान नहीं किया। आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें