फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: डिप्टी सीएम बोले- पंजाब में नाइट कर्फ्यू लगाने की योजना नहीं, बंदिशें 31 जनवरी तक रहेंगी लागू

Wed, 29 Dec 2021 01:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में मंगलवार को एसबीएस नगर में संक्रमण से एक की मौत हो गई, जबकि 51 नए संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा पठानकोट में 12, पटियाला में 10, मोहाली में 5, अमृतसर, बठिंडा और रोपड़ में 4-4, जालंधर और लुधियाना में 3-3 और तीन जिलों में 2-2 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ओपी सोनी। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने मंगलवार को कहा कि ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब में रात में कर्फ्यू लगाने की कोई योजना नहीं है। इस बीच, केंद्र सरकार की ओर से जारी कोविड संबंधी दिशा-निर्देश के तहत पंजाब में लागू बंदिशों को आगामी 31 जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया गया है। सोनी ने कहा है कि पंजाब में फिलहाल ओमिक्रॉन का कोई एक्टिव केस नहीं है।

विज्ञापन


सोमवार को कोविड-19 स्थिति की समीक्षा करते हुए, सोनी ने अधिकारियों को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचएससी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और ऑक्सीजन संयंत्रों को सक्रिय करने का आदेश दिया ताकि मरीजों की संभावित वृद्धि से निपटा जा सके।
 
बदले संक्रमण के लक्षण
ओमिक्रॉन और कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच संक्रमितों में आ रहे हल्के लक्षणों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अब ऐसे संक्रमितों को अस्पताल में रखने के बजाय विभाग घरेलू एकांतवास की कार्ययोजना पर काम कर रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ओपी सोनी ने ऐसे मरीजों पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की टीमों को बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जरूरी दवाएं और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को मरीजों तक पहुंचाने की हिदायत दी है। उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी विभाग के उच्चाधिकारियों को सरकारी और निजी अस्पतालों में बेडों की उपलब्धता संबंधी नियमित तौर पर जांच करने के निर्देश दे चुके हैं।

चिकित्सकों की कमी न पड़े इसके लिए विभागीय स्तर पर डॉक्टरों के खाली पदों की बारीकी से समीक्षा करने के लिए कहा। उपमुख्यमंत्री ने सूबे के सभी पीएचसी, सीएचसी, एसडीएच (सब डिवीजनल अस्पतालों) में अपग्रेड करने के भी निर्देश दिए हैं।

दूसरी लहर में होने वाली ऑक्सीजन की कमी के मामलों से सबक लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने सभी ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने को भी कहा है। इसके बाद सूबे के सभी प्लांटों में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो गया है।

सोनी ने बताया कि वायरस की नई लहर में हलके लक्षण पाए जा रहे हैं और अधिकतर मामलों में अस्पताल में दाखिल होने की जरूरत नहीं है। इसलिए घरेलू एकांतवास में ही लोगों के इलाज संबंधी तैयारियों को प्राथमिकता देने को कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें