फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्खियों की समस्या से निजात दिलाने के लिए अधिकारियों ने किया 17 पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले के रायपुररानी और बरवाला क्षेत्र में मक्खियों की समस्या के निवारण के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारियों ने 17 पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर सुभाष अहलावत ने बताया कि 17 पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया गया। इनमें बरवाला क्षेत्र में 4, रायपुरानी में 4, हंगोला में 2, नंगल में 7 पोल्ट्री फार्म शामिल हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सभी पोल्ट्री फार्म में साफ सफाई के स्तर की जांच, कूड़े के निपटान की व्यवस्था, काम करने वाले लोगों द्वारा बरती जा रही सावधानियां, दवाइयों का छिड़काव की व्यवस्था, दवाई छिड़काव की समय सारणी, मरे पक्षियों का निपटान व्यवस्था, पानी का भंडारण व साफ-सफाई, हवा में गंदगी फैलाने वाले तत्व, लोडिंग गाड़ियों की साफ-सफाई, चहारदीवारी की व्यवस्था की गहनता से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ पोल्ट्री फार्मों पर कमियां मिली। उनको तीन दिन के अंदर दूर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें