फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जेल मंत्री ने माडर्न जेल में किया स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपूरथला। पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार जेलों में बंद कैदियों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए तेजी से कदम उठा रही है। इसके तहत बंदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
माडर्न जेल में चार एकड़ में बनाए गए गुरु नानक देव जी स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन करते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि केंद्रीय जेल में जहां पहले कूड़े के ढेर हुआ करते थे, वहां स्टेडियम बना दिया गया है, जिसे विभिन्न खेलों जैसे एथलेटिक्स, फुटबॉल आदि के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कदमों से बंदियों के व्यवहार में बड़ा सुधार लाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की 13 जेलों में जैमर लगाने का काम तेज़ी से चल रहा है, जिससे मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब की जेलों में बंद खतरनाक कैदियों को अलग रखने के लिए लुधियाना के गांव गोर्सियां बख्श में 100 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक सुरक्षा जेल का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

बंदियों को उनके हुनर के अनुसार काम देने की नीति के तहत पंजाब सरकार द्वारा उन्हें बेकरी उत्पाद बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। हर बंदी को उसके हुनर के अनुसार कार्य सौंपा जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने जेल के बंदियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने बंदियों के लिए कैंटीन में बना खाना स्वयं खाया। उन्होंने डीसी अमित कुमार पंचाल, एसएसपी गौरव तूरा और जेल सुपरिंटेंडेंट श्यामल ज्योति के साथ मीटिंग कर जेल में और सुधारों की संभावनाएं तलाशने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें