फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य जीवन तपस्या करने के लिए मिला है : साक्षी गोपाल दास

Sat, 17 May 2025 01:24 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। अग्रवाल भवन सेक्टर-16 पंचकूला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास साक्षी गोपाल ने बताया कि भगवान जो भी कम करते हैं, उसमें हमेशा भक्तों का कल्याण होता है। भगवान जिस भक्त पर कृपा करते हैं, उसे साधु का संग देते हैं। उन्होंने बताया कि जीव न कुछ साथ लेकर आया है और न कुछ साथ लेकर जाएगा। जगत का एक-एक कण भगवान का है। जो जीव भवबंधन से छूटना चाहते हैं, उसे भगवान श्री कृष्ण की सेवा करनी चाहिए। मनुष्य जीवन तपस्या करने के लिए मिला है। तपस्या से आत्मा शुद्ध होने पर सत चित आनंद की अनुभूति हो जाएगी।
विज्ञापन




कथा के बाद नंद बाबा, रविंद्र चौहान, सुरेंद्र गोयल, मनमोहन शर्मा, हरी मित्र दास, रास तत्वदास, प्रवीण चौहान, रजनीश चौहान, रजनी चोपड़ा, भावना गोयल, कविता गोयल, प्रवीन भसीन, रेखा महक एवं अन्य भक्तों ने श्रीमद्भागवत पुराण की आरती की। भक्त के भसीन ने बताया कि 17 मई को सुबह राजीव मोहन शर्मा के निवास स्थान मकान नंबर 201 शिवम अपार्टमेंट पीरमुछल्ला से 6:30 बजे नगर कीर्तन प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें