कालका। कालका-दिल्ली शताब्दी जोकि शाम को रवाना होती है में भी शुक्रवार से कैटरिंग सुविधा शुरू हो गई है। यात्रियों को अब सफर के दौरान ताजा भोजन मिल सकेगा।
बता दें कि मार्च 2020 में कोरोना महामारी के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन्स को देखते हुए ट्रेनों में खाना बनाना, एसी बोगियों में कंबल, तकिया और चद्दर की सर्विस बंद कर दी गई थी। जून 2020 से विशेष ट्रेनें तो शुरू की गईं, लेकिन खानपान सेवा सीमित स्तर पर शुरू की गई थी। ट्रेन में खाने की सुविधा का यह फायदा यह होगा कि सफर के दौरान ट्रेन व स्टेशनों पर यात्रियों को ताजा भोजन मिलेगा।
सुबह वाली शताब्दी में पहले ही शुरू हो गई थी कैटरिंग
कालका रेलवे स्टेशन से कालका-दिल्ली शताब्दी नंबर: 12006 सुबह 6:15 बजे रवाना होती है जोकि 10:15 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। वहीं, दूसरी शताब्दी नबंर 12012 शाम 17:45 बजे रवाना होती है जोकि रात्रि 21:50 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। कालका रेलवे स्टेशन से बताया गया कि सुबह 6:15 बजे वाली कालका-दिल्ली शताब्दी में पिछले माह कैटरिंग सुविधा शुरू हो गई है थी। वहीं, शुक्रवार से शाम को चलने वाली शताब्दी में भी कैटरिंग सुविधा शुरू हो गई है।