फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुलिस में पदोन्नति पाने के लिए नहीं करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में अब सब-इंस्पेक्टर (एसआई) रैंक के पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति पाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पात्र बनते ही उन्हें इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिल जाएगी। पुलिस विभाग ने वर्ष में एक बार विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित करने के लिए पैरामीटर निर्धारित किए हैं। इसमें उन सभी पात्र सब-इंस्पेक्टर के नाम शामिल होंगे, जो पूरे वर्ष के दौरान पदोन्नति के नियम व मापदंड को पूरा करते हैं। डीपीसी बैठक की सिफारिश के बाद उनका पदोन्नति आदेश पात्रता के नियम पूरे करते ही उस महीने में जारी कर दिया जाएगा, जिसमें वे पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त, सभी स्तरों पर सभी श्रेणियों के पदों पर पदोन्नति करने की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

डीजीपी मनोज यादव ने बताया कि पहले राज्य में कानून व्यवस्था की जरूरतों या चुनाव के मद्देनजर डीपीसी की बैठक हर साल नियमित रूप से आयोजित नहीं हो रही थी। इस कारण योग्य पुलिस अधिकारियों को समय पर पदोन्नति से वंचित रहना पड़ता था और ऐसे ही सेवानिवृत्त हो जाते थे।
2020 में 184 अधिकारी हुए प्रमोट
वर्ष 2020 में हरियाणा पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों में तैनात 184 सब-इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें 116 पुरुष अधिकारी, 19 महिला अधिकारी, टेलीकॉम विंग के 20, आईआरबी के 19, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के 4 और स्थापना इकाई के 6 अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

बढ़ाई जाएगी पुलिस बल संख्या
डीजीपी ने बताया कि हरियाणा पुलिस साल 2021 में अपनी कुल संख्या में 10 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को जोड़ने के लिए तैयार है। 7818 पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें 5500 पुरुष कांस्टेबल, 1100 महिला कांस्टेबल, एचएपी दुर्गा-1 के लिए 698 महिला कांस्टेबल और 520 पुरुष कमांडो शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस बल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व भी काफी बढ़ेगा। कुल पदों में से 7298 पद पहले ही विज्ञापित किए जा चुके हैं, जबकि 520 पदों के लिए भर्ती एजेंसी को लिखा जा चुका है। वहीं, हरियाणा राज्य में 112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल सिस्टम के लिए लगभग 4500 मौजूदा पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। इसलिए भी पुलिस बल में वृद्धि की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें