फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैंसर, किडनी, एचआईवी ग्रस्त मरीजों को भी मिलेगी पेंशन, तैयारी में जुटी हरियाणा सरकार

Sat, 30 May 2020 08:24 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
विज्ञापन

हरियाणा सरकार अब जल्द ही प्रदेश के कैंसर पीड़ितों, एचआईवी ग्रस्त और किडनी की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को पेंशन देगी। इसके लिए सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता विभाग हरियाणा ने प्रस्ताव तैयार किया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने बताया कि सरकार वृद्धा पेंशन की तर्ज पर प्रदेश के कैंसर पीड़ितों, एचआईवी ग्रस्त और किडनी की बीमारी से ग्रस्त मरीजों को पेंशन देगी।


यह भी पढ़ें- भीख मांगकर समाजसेवा करते हैं राजू, पीएम मोदी भी मुरीद, मन की बात में किया जिक्र, पढ़ें- कौन हैं
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से दी जाने वाली आर्थिक मदद उनके इलाज के लिए एक तरह से सहायतार्थ होगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य महकमे से मरीजों का डाटा मांगा गया है। डाटा आने के बाद इनका वेरीफिकेशन करने के लिए टीमें गठित की जाएंगी।
विज्ञापन


पात्र मरीज वेरीफाई होने के बाद उन्हें सरकार की ओर से पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इन मरीजों को जिला अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाइयां भी मिले। इन बीमारियों की दवाइयां महंगी होती हैं। इसलिए सरकार चाहती है कि जिला अस्पतालों में इस तरह की दवाइयां उपलब्ध करवा कर ऐसे मरीजों की मदद की जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें