फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ओलंपिक भवन में कुछ भी ठीक नहीं लाइटें ठप<bha>;</bha> बाथरूम खराब, फैली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बने ओलंपिक भवन की देखरेख न होने के कारण यहां दी जाने वाली सभी सुविधाएं ठप पड़ी हैं। क्योंकि यहां की सभी लाइटें खराब पड़ी हैं, बाथरूम में पानी का कनेक्शन तक नहीं दिया गया और साफ-सफाई करना तो दूर की बात है। यहां सुविधाएं न मिलने के कारण लोग दिक्कत झेल रहे हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं यहां की दीवारें खराब पड़ी हैं। इस भवन की दीवारों और बिल्डिंग को ठीक करने का बजट अभी तक पास नहीं किया गया है। इसके खराब होने के कारण यहां पर खिलाड़ियों को रोकने की व्यवस्था नहीं होती है। इस कारण लगातार हालात ठीक नहीं है। यहां पर पेड़ के पत्तों को भी साफ नहीं किया गया है। भवन के अंदर सभी दीवारों में पानी की सीलन फैली हुई है। सीलन होने से दीवारों में दरारें तक आ गई हैं। छत पर घास उग रही है और टंकियां भी टूटी हुई पड़ी हैं। छत पर पानी जमा हुआ है जिस कारण यहां काई जम गई है।
जर्जर होने के बाद नहीं हुई देखरेख
हरियाणा ओलंपिक भवन का उद्घाटन 1 दिसंबर 2004 को हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और हरियाणा ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने किया था। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने ओलंपिक भवन की देखरेख ठीक से नहीं की, जिस कारण भवन की हालत जर्जर हो गई है। इसके बाद इसके लिए बजट नहीं पास किया गया और इसे संवारा नहीं गया। इस कारण यह टूटे हालात में चल रहा है।
विज्ञापन

सफाई नहीं होने से भवन हो रहा खराब
यह ओलंपिक भवन जंगल में तब्दील हो गया है। इसमें बनाए गए टॉयलेट खराब पड़े हैं। इसमें खिलाड़ियों के नहाने के लिए बनाए गए सभी बाथरूम बंद पड़े हैं। बिजली का कनेक्शन ठीक नहीं है। बाथरूम बदहाल होने के कारण खेल का आयोजन होने के बाद खिलाड़ियोंं के लिए यहां ठहरने तक का इंतजाम नहीं है। इस कारण खिलाड़ियों को परेशानी होती है और वह बाहर ठहरने का इंतजाम करते हैं।

कोट
ओलंपिक भवन के पदाधिकारियों का चुनाव इसी हफ्ते में हो रहा है। चुनाव के बाद इसका एस्टीमेट बनवाकर ओलंपिक भवन की बिल्डिंग की रिपेयर की जाएगी। सारी व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। - एचएस भल्ला, प्रशासक, हरियाणा ओलंपिक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें