चंडीगढ़। पंजाब में रविवार को 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई है, जबकि संक्रमण के 33 नए मामले मिले हैं। 44 संक्रमितों को स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में 1.39 करोड़ लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 60 लाख से अधिक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अच्छी बात यह है कि सूबे में 58 लाख से अधिक संक्रमितों को स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 12 संक्रमितों को क्रिटिकल केयर लेवल-3 में रखा गया है। 26 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 24 घंटे में आए संक्रमण के 33 नए मामलों में लुधियाना में सबसे अधिक 9 मामले सामने आए हैं।
ब्लैक फंगस का एक नया मामला सामने आने के बाद राज्य में अब इनकी संख्या 687 हो गई है।